{"_id":"5bbe31a2867a5528465089da","slug":"11539191202-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरो में भीषण चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरो में भीषण चोरी
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
Thief
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिहरपुर (संतकबीरनगर)। महुली थाना क्षेत्र के भिनखिनी खुर्द गांव में मंगलवार की रात आस -पास स्थित दो मकानों में चोरों ने हाथ साफ किया। दोनों घरों के परिजनों के मुताबिक इस घटना में चोर तीन लाख से ऊपर का जेवर चुरा ले गए। सुबह जानकारी होने पर लोगों ने डायल 100 पर फोन कर मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही।
भिनखिनी खुर्द गांव निवासी गौरी शंकर शुक्ल के घर में पीछे से नकब लगाकर चोर लाखों का जेवर चुरा ले गए। पीड़ित गौरी शंकर शुक्ल ने बताया कि घर के लोग बाहर स्थित बरामदा व कमरे में सो रहे। घर के पीछे स्थित कमरा जिसमे उनके बड़े भाई की पुत्रबधू का बक्सा, आलमारी व अन्य सामान रखा था। उसी कमरे में पीछे से नकब लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। उन्होने बताया चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर एक जोड़ी झाला, एक गले का हार, पांच अंगूठी, एक सोने की चेन, एक जोड़ी झुमका, बाली, मंगलसूत्र, करधन, हाथ पलानी, पावजेब, सोने की बिंदी व नथिया समेत पौने तीन लाख का जेवर चुरा ले गए। सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो डायल 100 को सूचना दिया। इसी रात कुछ ही दूरी पर स्थित प्रदीप कुमार दूबे के घर में भी चोरों ने पीछे से दरवाजा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित परिजनो ने बताया कि चोर उनके घर से पांच सौ रूपये नकदी, छह हजार पॉच सौ रूपये कीमत का मंगलसूत्र, बिछुवा, मोबाइल और कलाई घड़ी उठा ले गए। पीड़ित परिजनों का कहना है कि चोरों ने घर में रखा चीनी, चायपत्ती व बिस्कुट पर भी हाथ साफ किया। चोर लगभग 25 हजार का सामान ले गए है। इस संबंध में एसओ महुली मनोज कुमार त्रिपाठी का कहना है कि घटना की तहरीर पीड़ित ने दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन