फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   कमरे में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

कमरे में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Thu, 04 Oct 2018 10:09 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
कमरे में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
डेमो - फोटो : डेमो

विज्ञापन

भिटवा बाजार/नंदौर (संतकबीरनगर)। बृहस्पतिवार की दोपहर में बखिरा थाना क्षेत्र के ग्राम बेलडिहवां में एक विवाहिता का शव उसके कमरे में छत की कुंडी से फंदे पर लटका हुआ था। विवाहिता के पिता ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पहुंची बखिरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बेलहरकला के टोला पनभरा थाना बखिरा निवासी कोईल प्रसाद की पुत्री चन्द्रावती (21) की शादी इसी वर्ष 15 मई को बखिरा थाना क्षेत्र के बेलडिहवां निवासी हनुमान प्रसाद के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार को चंद्रावती का शव उसके घर में कमरे में फंदे से लटकता मिला। शोर होने पर अगल-बगल के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। चंद्रावती के पिता कोईल प्रसाद का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही उसकी पुत्री को पति, सास, ससुर दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मौत की सूचना पर मौके पर आए तो शव एक कमरे में पड़ा था। बखिरा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पिता की तहरीर पर आरोपी पति, सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed