फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   हादसे में बचे बाल बाल लोग

हादसे में बचे बाल बाल लोग

Sat, 15 Sep 2018 11:00 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
हादसे में बचे बाल बाल लोग
फ्लाईओवर से गिरा केला, कार क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

- अनियंत्रित होकर रेलिंग पर गिरा ट्रक, बाल-बाल बचे कार चालक शिक्षक
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास के पास फोरलेन फ्लाईओवर पर शनिवार की दोपहर में केला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर के किनारे पलट गया। ट्रक पलटने की वजह से उस पर लदा केला नीचे गिरने लगा। फ्लाईओवर के नीचे से जा रही कार अचानक ऊपर से केला गिरने की वजह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार शिक्षक ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई। हादसे की सूचना पर एएसपी समेत अन्य अधिकारी पहुंचे और सड़क पर आवागमन बंद कराया। इसके चलते करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

गोरखपर से केला लादकर एक ट्रक बस्ती की तरफ जा रहा था। वह मेंहदावल बाईपास के पास बने फोरलेन फ्लाईओवर पर पहुंचा था कि अनियंत्रित हो गया और किनारे बने रेलिंग पर पलट गया। जिससे ट्रक में लदा केला फ्लाईओवर के नीचे गिरने लगा। नीचे से जा रहे सिरमोहनी निवासी शिक्षक संजय सिंह की कार की छत पर केला गिरने लगा। शिक्षक ब्रेक लगाकर कार से बाहर निकल गए। इतने में करीब आधा ट्रक केला उनकी कार पर गिर गया। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के चलते वहां अफरा तफरी जैसी स्थिति बन गई। हादसे की सूचना पर एएसपी असित श्रीवास्तव, सीओ रमेश कुमार, कोतवाल सुधीर सिंह और टीएसआई राजेंद्र यादव पहुंच गए और मार्ग पर आवागमन बंद कराया। टीएसआई राजेंद्र यादव ने जेसीबी मंगाकर केले को हटवाया। करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि केवल कार क्षतिग्रस्त हुई है। ट्रक चालक गाड़ी पलटने के बाद हादसा देखकर भाग गया। ट्रक को भी क्रेन से फ्लाईओवर से हटवा दिया गया है। ट्रक मालिक व चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed