फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   आमी नदी में मिली लाश

आमी नदी में मिली लाश

Mon, 29 Oct 2018 11:53 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
आमी नदी में मिली लाश
आमी नदी में साधू का शव मिला
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, नहीं हो पा रही शिनाख्त
अमर उजाला ब्यूरो
मगहर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी अंतर्गत ग्राम रसूलाबाद के निकट आमी नदी में सोमवार को एक साधु का शव मिला। ग्रमीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं हो पाई। बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

ग्राम रसूलाबाद के कुछ ग्रामीण रविवार की सुबह आमी नदी के किनारे गए हुए थे। इस दौरान किसी ने नदी में एक शव देखा। नदी में शव होने की सूचना से इलाके के तमाम लोग पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो मगहर चौकी इंचार्ज शर्मा सिंह यादव सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया गया। शव किसी साधु का प्रतीत हो रहा था, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। केसरिया रंग का कुर्ता, गले में रूद्राक्ष की माला और कमर में रस्सी बंधी थी। मामले की जानकारी होने पर सीओ सदर रमेश कुमार व कोतवाल सुधीर कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और पहचान नहीं होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ सदर रमेश कुमार ने बताया कि शव कई दिन पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed