चकमा दे 11000 रूपये लेकर भाग गए उचक्के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस बैंक में जाकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखी तो युवक ने पहचान किया। वह दो युवक उसके कंधे पर हाथ रखे नजर आए। पुलिस इस घटना को संदिग्ध मानकर जांच पड़ताल कर रही है।
धनघटा निवासी कमरुददीन पुत्र नजरुददीन ने बताया कि वही पीएनबी की शाखा धनघटा से बीस हजार रुपये की निकासी की। जब वह बैंक से बाहर निकले तो अपरिचित दो युवक उसके कंधे पर हाथ रखे हुए बैंक से बाहर आए।
उसके साथ पैदल ही धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर तहसील के तरफ जाने लगे। पीड़ित का आरोप है कि तहसील गेट के पहले ही उसके जेब में रखे गए 11000 रुपये निकाल कर युवक फरार हो गए।
इसकी जानकारी उसे तब हो पाई जब वह तहसील गेट के आगे पहुंचा और युवक पीछे नही दिखाई दिए। पीड़ित ने घटना की सूचना थाने पर दे दी है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान कर जांच पड़ताल करने में जुटी थी।