{"_id":"6ae8f77d908ed79f040cd6d5","slug":"rented-a-car-and-handed-over-two-cheques-no-funds-found-in-the-account-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-177019-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: किराये पर गाड़ी लेकर थमाए दो चेक, खाते में नहीं मिले रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: किराये पर गाड़ी लेकर थमाए दो चेक, खाते में नहीं मिले रुपये
विज्ञापन
गजरौला। गांव पतेई ऐमन निवासी मंगू सिंह के बेटे ने मेरठ के अगवान गांव निवासी मुदित भाटी को 40 हजार रुपये मासिक किराये पर गाड़ी दी थी। आरोप है कि किराये के बदले दिए गए 90 हजार और 20 हजार रुपये के दोनों चेक खाते में रकम न होने से बाउंस हो गए। फोन पर बात करने पर मुदित और उसकी पत्नी नीतू ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर पंकज तोमर ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
निजी गोशाला के चौकीदारों को जान से मारने की धमकी
गजरौला। गंगा पार आरती गोशाला में देखरेख करने वाले अरुण कुमार, भूपेंद्र और अंकित को 31 अक्तूबर की रात चार लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। अरुण के मुताबिक, रात करीब 9:30 बजे लाठी-डंडों और हथियारों से लैस आरोपी गोशाला पहुंचे। गाली-गलौज करने पर तीनों ने डर के कारण दरवाजा नहीं खोला। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने गोपाल वाली मढ़ैयों निवासी बुद्धू, नीरज, खेमी और बुलंदशहर के किशनपुर निवासी सुभाष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद