Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After a collision involving a car, a young woman was dragged onto the highway, beaten, and her clothes were torn.

Kanpur News: कार में टक्कर के बाद युवती को हाईवे पर खींचकर पीटा, कपड़े फाड़े

Tue, 03 Nov 2026 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
After a collision involving a car, a young woman was dragged onto the highway, beaten, and her clothes were torn.
कानपुर। महाराजपुर में कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर यूपीएसआईडीसी के पास लोडर से कार में टक्कर मारने के बाद युवती के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की गई। बाइक से पहुंचे लोडर चालक के साथियों ने युवती को कार से खींचकर नीचे उतारा। पीटकर कपड़े फाड़ दिए। बचाव करने पर कार सवार बहनोई को डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने लोडर चालक, दो नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

चौबेपुर क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि 26 अक्तूबर की शाम करीब 6:35 बजे वह अपने बहनोई के साथ कार से बहन के घर कुलगांव जा रही थी। आरोप है कि हाईवे पर लोडर ने ओवरटेक करते हुए कार में टक्कर मार दी। चालक ने अश्लील इशारे करते हुए लोडर कार के आगे खड़ा कर दिया। बाइक से पहुंचे उसके साथी सोनू अवस्थी और निर्मल यादव ने गालीगलौज की। विरोध करने पर सोनू ने कार से खींचकर उतार लिया और अभद्रता की। युवक के बाएं हाथ में चोट आई और कपड़े फट गए।
विज्ञापन

आरोप है कि युवती ने निकलने की कोशिश की तो सोनू ने थप्पड़ मारकर जमीन पर गिरा दिया। कार में सवार युवती के बहनोई ने बचाने का प्रयास किया तो निर्मल ने लोडर में रखे डंडा से पीटकर घायल कर दिया। युवती के शोर मचाने पर राहगीरों को मदद के लिए आता देख आरोपी हत्या की धमकी देते हुए भाग निकले। युवती ने मौके से 1090 और 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे थाने ले गई और मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह के अनुसार एक नवंबर को युवती ने घटना की शिकायत की है। आसपास लगेे सीसी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed