{"_id":"6ae8f744c8fab4d5680f4ce8","slug":"fir-registered-five-years-later-in-case-of-fraud-against-an-nri-case-filed-against-a-businessman-living-in-australia-mohali-news-c-71-1-mli1010-148598-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: एनआरआई से धोखाधड़ी में पांच साल बाद एफआईआर, ऑस्ट्रेलिया में रह रहे कारोबारी पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: एनआरआई से धोखाधड़ी में पांच साल बाद एफआईआर, ऑस्ट्रेलिया में रह रहे कारोबारी पर मामला दर्ज
विज्ञापन
शिकायत दिसंबर 2020 में फतेहगढ़ साहिब के प्रवासी भारतीय नरेश कुमार ने दी थी
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। मोहाली पुलिस ने एक प्रवासी भारतीय से लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में करीब पांच साल बाद प्राथमिकी दर्ज की है। यह मामला ऑस्ट्रेलिया में रह रहे कारोबारी सतिंदरपाल सिंह उर्फ सनी खैरा के खिलाफ दर्ज किया गया है। शिकायत दिसंबर 2020 में फतेहगढ़ साहिब के प्रवासी भारतीय नरेश कुमार ने दी थी। नरेश कुमार फिलहाल दक्षिण अफ्रीका में रह रहे हैं। उन्होंने अपनी शिकायत की पैरवी के लिए अपने भाई वरिंदर कुमार को विशेष मुख्तारनामा दिया था। वरिंदर कुमार ने आरोप लगाया कि शुरुआती जांच के दौरान उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि शिकायत को एकतरफा कार्रवाई करते हुए दफ्तर में दाखिल कर दिया गया था। इसके बाद वरिंदर कुमार ने पंजाब पुलिस के विशेष पुलिस महानिदेशक, एनआरआई प्रकोष्ठ से शिकायत दोबारा खोलकर जांच करवाने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि उनके पास धोखाधड़ी से जुड़े पुख्ता सबूत हैं। वरिंदर कुमार ने यह भी कहा कि पहले की जांच में तथ्यों की गहराई से पड़ताल नहीं की गई थी। एनआरआई प्रकोष्ठ की मंजूरी के बाद यह मामला दर्ज किया गया है।
दोबारा जांच की प्रक्रिया
पुलिस ने दोबारा शिकायत की प्रारंभिक जांच थाना एनआरआई, एसएएस नगर के मुख्य अधिकारी से करवाई। जांच रिपोर्ट विशेष पुलिस महानिदेशक एनआरआई प्रकोष्ठ पंजाब को भेजी गई। रिपोर्ट और रिकॉर्ड का अवलोकन करने के बाद विशेष पुलिस महानिदेशक ने मामला दर्ज करने की मंजूरी दी। यह मंजूरी थाना एनआरआई मोहाली में मामला दर्ज कर जांच करने के लिए दी गई थी।
दर्ज की गई धाराएं
जांच अधिकारी हिम्मत सिंह ने बताया कि पुलिस ने सतिंदरपाल सिंह उर्फ सनी खैरा के खिलाफ केस दर्ज किया है। वह खैरा ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं और ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406 और 420 के तहत कार्रवाई की गई है। मामले की आगे की जांच थाना एनआरआई पुलिस कर रही है।