{"_id":"5a2ec3e84f1c1bb6678c1349","slug":"111513014248-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में मारपीट,आठ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में मारपीट,आठ घायल
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हैंसर (संतकबीरनगर)। धनघटा क्षेत्र के किशुनपुर गांव में सोमवार की सुबह दो पक्षाें के बीच मारपीट हुई, जिसमें दोनो तरफ से आठ लोग घायल हो गए। मारपीट होने की सूचना किसी ने डायल 100 नंबर पर दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनो पक्षों को लेकर थाने पहुंची। दोनों तरफ से पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
चंदा देवी पत्नी हरिहर प्रसाद नायक का आरोप है कि उनके परिवार और गांव निवासी बृजमोहन से जमीन संबंधी रंजिश काफी दिनों से चली आ रही है। सोमवार की सुबह जब वह लोग अपने दरवाजे पर बैठे थे, तभी विपक्षी गोलबंद होकर लाठी, डंडा लेकर आए और अपशब्द कहते हुए बेटे मंदीप को मारने-पीटने लगे। जब बेटा जान बचाकर घर में भागा तो वह लोग घर में घुस कर मारपीट कर पति हरिहर प्रसाद नायक, रामप्रसाद, बेटा संदीप व मंदीप तथा चंदा देवी को घायल कर दिया। जबकि दूसरे पक्ष के बृजमोहन का आरोप है कि उनके घर की बच्ची घर के बाहर गई हुई थी कि हरिहर का पुत्र मंदीप उसे अपशब्द कहा, जिसका उलाहना देने उनके घर गए तो महेश , मोहन और बृजजमोहन को मारपीट कर घायल कर दिया। दोनो पक्षों के बीच सुबह ही मारपीट होता देख गांव के तमाम लोग वहां पहुंचे लेकिन बीच बचाव के बाद भी लाठी डंडा ईट- पत्थर चलना बंद नहीं हुआ। इसी बीच पुलिस पहुंची तब जाकर मामला शांत हुआ। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि दोनो तरफ के आठ लोगों के खिलाफ मारपीट के गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन