{"_id":"5c017b5fbdec22418644ecfc","slug":"101543600991-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरकत में आई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरकत में आई पुलिस
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम के होर्डिंग पर स्याही फेंका देख भड़के हियुवा कार्यकर्ता
हरकत में आई पुलिस ने आनन फानन में होर्डिंग को कराया साफ
मेंहदावल थाने में लगे सीएम के होर्डिंग का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मेहदावल। मेहदावल थाना परिसर में प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री की लगी होडिंग पर शुुक्रवार की शाम स्याही फेंका हुआ देख हियुवा कार्यकर्ता नाराज हो गए। थाने पर मौजूद पुलिस कर्मियों से स्याही फेंके जाने पर आपत्ति दर्ज कराई। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने तत्काल होर्डिंग को साफ कराया। हियुवा कार्यकर्ता शनिवार को बैठक कर अगली रणनीति तय करेंगे।
हियुवा नेता टंडन सिंह किसी काम से थाने पर आए हुए थे। उसी दौरान उनकी नजर थाना परिसर में लगे मुख्यमंत्री के होर्डिंग पर गई। जिसमे मुख्यमंत्री के फोटो पर स्याही फेंका गया था। जिस पर टंडन सिंह ने नाराजगी जाहिर करना शुरू कर दिया और मामले को लेकर सीएम तक पहुंचाने की बात कही। हियुवा नेता के इस चेतावनी के बाद पुलिस हरकत में आ गई। एसओ प्रदीप सिंह ने तत्काल पुलिस कर्मियो को लगाकर होर्डिंग को साफ कराया। जिसके बाद हियुवा नेता शांत हुए। हियुवा नेता टंडन सिंह ने कहा कि मामले से विधायक व हियुवा जिलाध्यक्ष को अवगत कराया गया है। सुवह तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। एसओ प्रदीप सिंह ने कहा कि मामला सामने आते ही होडिंग की सफाई कराते हुए मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर आती है तो प्राथमिकी दर्ज की जाएागी।