{"_id":"64a464693fa545c83b08a4d5","slug":"crime-in-women-fir-khalilabad-news-c-7-1-229240-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र के गगनई राव मुहल्ले में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले में मंगलवार को पुलिस ने पति समेत ससुराल के पांच लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर एसपी के निर्देश पर कार्रवाई की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
कोतवाली क्षेत्र के बूधा कला निवासी पीड़ित पिता बलिराम का आरोप है कि उसने बेटी किसलावती की शादी अंगद पुत्र रामवृक्ष निवासी गगनई राव से 24 वर्ष पूर्व की थी। नौ वर्ष बाद बेटी की विदाई हुई। बेटी ससुराल में रहने लगी। कुछ वर्ष तक बच्चा नहीं होने के कारण उसके पति, ससुर समेत सभी लोग उसे मारते- पीटते तथा प्रताड़ित करते थे। कई बार इस मामले में मेंहदावल पुलिस ने पंचायत भी कराई। उसके बाद भी कोई हल नहीं निकला।
उनकी पुत्री को ससुराल के लोग प्रताड़ित करते रहे। आरोप है कि 25 जून की रात नौ बजे पड़ोस के लोगों ने पुत्री की मृत्यु होने की खबर दी। पीड़ित पिता ने ससुरालियों पर दहेज नहीं मिलने व बच्चा नहीं होने के कारण बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि पति अंगद, ससुर रामवृक्ष, चंपा, जामवंत व एक अज्ञात के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया। जल्द सभी आरोपियोंं को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।