{"_id":"64947e9112fcbd6dd304a8bc","slug":"crime-in-two-person-khalilabad-news-c-7-1-216130-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बच्चों के विवाद में बड़े बने नादान, मारपीट में आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बच्चों के विवाद में बड़े बने नादान, मारपीट में आठ लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के रसूलपुर गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर बड़े नादान बन गए और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक- दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप लगाए। पुलिस ने एक पक्ष के चार लोगों के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज किया है।
धर्मेंद्र का आरोप है कि उनके घर के बच्चे और गांव निवासी दिनेश के घर के बच्चे खेल रहे थे। खेलते-खेलते बच्चों के बीच मारपीट हो गई। उसके बाद दिनेश पक्ष के लोग उग्र होकर धर्मेंद्र के दरवाजे पर चढ़ गए। जहां दोनों तरफ से चले लाठी-डंडे व ईंट पत्थर चलने लगे, इसमें धर्मेंद्र, विराट, दीपक, प्रेमा, गुड्डी घायल हो गए। दीपक के गले पर चाकू से वार किए जाने का आरोप धर्मेंद्र पक्ष के लोगों ने लगाया।
दूसरी तरफ दिनेश का आरोप है कि बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद धर्मेंद्र पक्ष के लोग आग बबूला होकर दिनेश, गीता, प्रेमलता समेत अन्य को मारपीट कर घायल कर दिया। गांव के लोगों ने बीच- बचाव किया तो दोनों शांत हुए। उसके बाद दोनों पक्ष ने थाने में तहरीर दी। दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप- प्रत्यरोप लगाए।
विज्ञापन
एसओ संतोष मिश्र ने बताया कि इस मामले में धर्मेंद्र समेत चार लोगों के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष से तहरीर मिलने से इन्कार किया।