{"_id":"64875f7d3f8ea8cda309edc6","slug":"crime-in-child-khalilabad-news-c-7-1-204196-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नाबालिग किशोरी को भगाने के आरोपी समेत तीन पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नाबालिग किशोरी को भगाने के आरोपी समेत तीन पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बखिरा। तीन दिन पूर्व क्षेत्र की रहने वाली किशोरी को गांव का युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी को भगाने में आरोपी युवक के पिता और भाई ने सहयोग किया। ऐसा आरोप लगाते हुए पीड़ित पिता ने पुलिस से शिकायत की है।
पीड़ित पिता का आरोप है कि वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। उसकी 13 वर्षीय बेटी को गांव का ही एक युवक नौ जून को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले गया। काफी खोजबीन के बावजूद बेटी का पता नहीं चला। सूचना मिलने पर वह दिल्ली से घर आया। उसने बेटी को भगाने के आरोपी युवक के पिता व भाई पर भी सहयोग करने का आरोप लगाया है। बेटी की तलाश के लिए पीड़ित पिता ने बखिरा पुलिस से गुहार लगाई है।
एसओ श्याम मोहन ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी युवक, उसके भाई व पिता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
-- -- -- -
भूमि विवाद में बाप-बेटी को पीटा
बखिरा। क्षेत्र के सिहटीकर में भूमि विवाद में कुछ लोगों ने बाप-बेटी की पिटाई कर दी। पीड़ित मेलही का आरोप है कि नौ जून को दोपहर साढ़े बारह बजे भूमि विवाद की वजह से विपक्षी पलटू समेत अन्य तीन लोगों ने उसे व उसकी बेटी को अपशब्द कहे। विरोध जताने पर लात घूंसा व लाठी डंडे से मारापीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। पिटाई से बाप-बेटी को चोटें आईं। एसओ श्याम मोहन ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है। इस मामले में आरोपी पलटू, भरत, कुलदीप व भरत की बेटी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। संवाद