फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   crime in a child

Sant Kabir Nagar News: चार साल की बच्ची से पडोसी युवक ने किया दुष्कर्म

Wed, 07 Jun 2023 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
crime in a child
संतकबीरनगर। बेलहर क्षेत्र की रहने वाली चार साल की बच्ची से गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। घटना के वक्त पीड़ित मां और दादी पडोस में आयोजित शादी समारोह में गई थी। घर लौटी तो बेटी बेहोश मिली। होश में आने पर बेटी ने घटना बताई। बुधवार को पुलिस ने आरोपी युवक पर दुष्कर्म और पॉक्सों एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
विज्ञापन

पीड़ित मां का आरोप है कि मंगलवार की रात घर के बगल में एक शादी समारोह आयोजित था। जिसमें शामिल होने के लिए वह गई थी। उस दौरान उसकी चार वर्षीय बेटी सास के साथ घर पर ही मौजूद थी। देर रात्रि गांव का ही 21 वर्षीय आरोपी युवक घर में घुस गया और सास को भी शादी समारोह में भेज दिया। आरोप है कि उसी दौरान चार साल की बेटी से दुष्कर्म किया। द्वारपूजा संपन्न होने के बाद जब सास- बहू घर पहुंची तो मासूम बेहोश मिली। काफी देर बाद उसे होश आई तो रोने लगी। बेटी के कपड़े फटे थे। पूछताछ में बेटी ने घटना बताई। पीड़ित बेटी को लेकर मां बेलहर थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की। एसओ राम अशीष यादव ने बताय कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सों एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को महिला आरक्षी के साथ मेडिकल जांच को भेजा गया। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed