{"_id":"60b6693e8ebc3e01810c4ae5","slug":"crime-beat-khalilabad-news-gkp3965372147","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को भगाने की उलाहना देने पर मां को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी को भगाने की उलाहना देने पर मां को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़ित परिजनों ने किशोरी और आरोपी को पुलिस को सौंपा, पांच लोगों पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को गांव का ही युवक बहला फुसला कर भगा ले गया। जब किशोरी की आरोपी के घर उलाहना देने गई तो बात सुनने की बजाय आरोपी के परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी। वहीं, पीड़ित परिजनों ने बेटी और उसे बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को तलाश कर मंगलवार को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया। पीड़ित मां का आरोप है कि 31 मई को उसकी 15 वर्षीय बेटी को गांव का किशन एक युवक बहला-फुसला कर भगा ले गया। मामले की शिकायत करने पर जब वह आरोपी के घर गई तो आरोपी के पिता, मां और भाई आदि उसे जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। विरोध करने पर लोग लाठी,डंडे से मारा-पीटा और जानमाल की धमकी दी।
किशोरी की मां के अनुसार, तलाश करने पर बेटी और आरोपी युवक मिल गए। दोनों को लेकर लोग बेलहर थाने गई। एसओ अनिल दूबे ने बताया कि इस मामले में आरोपी, उसके पिता, भाई, मां समेत पांच लोगों पर अपहरण, मारपीट और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। वहीं आरोपी को जेल भेज दिया गया।