{"_id":"695ab50f0e20667c1f08a784","slug":"cricket-sade-khurd-team-defeated-marhari-by-46-runs-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-143900-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : साड़े खुर्द की टीम ने मरहरी को 46 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : साड़े खुर्द की टीम ने मरहरी को 46 रन से हराया
Mon, 05 Jan 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
मेंहदूपार में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के मेंहदूपार में मेंहदूपार प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच का शुरुआत रविवार को हुआ। पहले दिन 10-10 ओवर के दो मैच खेले गए। पहला मैच साड़े खुर्द व दूसरा मैच खजुरी की टीम ने जीता। मैच का उद्घाटन मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने किया। उन्होंने सभी को शुभकामना दी।
मेंहदूपार में आयोजित मेंहदूपार प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच के प्रथम दिन पहला मैच साड़े खुर्द व मरहरी के बीच खेला गया। मरहरी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। निर्धारित 10 ओवर में साड़े खुर्द की टीम ने 5 विकेट खोकर 117 रन बनाए जबकि मरहरी की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 71 रन पर ही आल आउट हो गई। 34 रन और दो विकेट लेने पर साड़े खुर्द के खिलाड़ी सूरज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
वहीं, दूसरी पाली में खजुरी व बनदेइया के बीच 10-10 ओवर का मैच शुरू हुआ। इसमें बनदेइया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 69 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए खजुरी की टीम ने सात ओवर में ही 70 रन बना लिए। खजुरी के खिलाड़ी मकसूद ने लगातार पांच छक्का और एक चौका मार कर नॉट आउट रहते हुए 34 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच के दौरान देवेश पांडेय, हरिओम शुक्ला, सुधांशु शुक्ला, एसओ हरिकेश भारती, शुभम पांडेय, विपिन कुमार, गिरीश साहनी, खालिद अंसारी, विष्णु स्वरूप आदि मौजूद रहे।