फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Create an environment to increase its vote share: Ashish

वोट प्रतिशत बढ़ाने को बनाएं माहौल : आशीष

Sat, 04 Feb 2017 12:16 AM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sat, 04 Feb 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Create an environment to increase its vote share: Ashish
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जागरूकता बैठक में शामिल अफसर। - फोटो : अमर उजाला
जागरूकता प्रेक्षक आशीष गोयल ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में अफसरों के साथ बैठक कर मतदान प्रतिशत बढ़ाए जाने के लिए अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के निर्माण में मतदाता की अहम भूमिका होती है। ऐसे मतदाताओं में जागरूकता पैदा की जाए जिससे वे उत्साहित होकर वे मतदान में हिस्सा लें। पिछले चुनावों में यहां पर मतदान का प्रतिशत 50 से 52 प्रतिशत रहा है।

ऐसे में वोटरों के बीच पहुंच कर ऐसे वातावरण का सृजन किया जाए, जिससे इस बार के चुनाव में मतदान 75-80 प्रतिशत अवश्य हो जाए। पिछले चुनाव में जहां 30 प्रतिशत वोट पड़े थे, वहां के बूथों पर 20 फरवरी तक अधिकारी जाएं और एक बूथ को गोद ले लें। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गोष्ठियां और चौपाल आयोजित की जाए। जनपद में 138 बूथ ऐसे है, जहां पर 30 प्रतिशत से भी कम वोट पड़े थे। अभिभावकों को संदेश पहुंचाने के लिए   विद्यालयों के माध्यम से बच्चों की डायरी में अध्यापकों द्वारा मतदाता जागरूकता के स्लोगन लिखे जाएं। मतदान के बाद बच्चों से शिक्षक यह भी पता करें कि उनके घर के कौन- कौन  लोगों ने मतदान किया।
विज्ञापन


गांवों में रैलियां सेमिनार, स्कूलों में बच्चों के बीच वाद- विवाद प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, अस्पतालों में कट रही पर्चियों पर मतदाता जागरूकता के स्टैमपिंग, बिजली बिलों पर स्टैमपिंग की जाए। एनएसएस के कैंप एंबेस्डरों द्वारा प्रचार प्रसार कराए जाने के साथ बीएलओ के जरिए मतदाताओं को जागरूक किया दूर संचार विभाग के जरिए संचालित मोबाइलों और दूरभाषों में इस तरह के मतदाता जागरूकता के टोन फीड किए जाए। डाक विभाग द्वारा लिफाफे और पोस्टकार्डों पर भी मतदाता जागरूकता के लिए मतदान की तिथि अंकित सील लगाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed