{"_id":"663fbc79f62b4c5fde03beb4","slug":"craze-for-electronic-gadgets-among-youth-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-114309-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: युवाओं में इलेक्ट्राॅनिक गैजेट्स की दीवानगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: युवाओं में इलेक्ट्राॅनिक गैजेट्स की दीवानगी
Sun, 12 May 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 12 May 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
- युवा टैबलेट और लैपटॉप के अलावा स्मार्ट वॉच, बैंड पहनना कर रहे पसंद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। इलेक्ट्रानिक गैजेट्स का शौक अब सिर्फ बड़े शहरों में ही नहीं बल्कि कस्बों में युवाओं पर भी सिर चढ़कर बोल रहा है। इस दिनों युवा गैजेट्स के खासे दीवाने दिखाई दे रहे है। मोबाइल फोन, टैबलेट और लैपटॉप के अलावा कई ऐसे गैजेट्स है जाे सिर्फ फैशन ही नहीं बल्कि रोजमर्रा की जिदंगी में बेहद उपयोगी साबित हो रहे है। बदलती तकनीक के साथ एक से बढ़कर एक उपयोगी गैजेट्स बाजार में है।
स्मार्ट वॉच सिर्फ समय ही नहीं बताती बल्कि स्वास्थ्य संबंधी त्वरित होने वाले कई बदलावों के बारे में भी जानकारी देती है। बाजार में स्मार्ट वॉच के कई रेंज मौजूद है। फिटनेस ट्रैकिंग डेटा से लैस स्मार्ट वाच समय के साथ ही हार्ट बीट रेट और स्टेप्स भी बताती है। इस पर ईमेल, वाट्सअप और फेसबुक के नोटिफिकेशन भी मिलते है। इस तरह स्मार्ट वॉच हाथ में बैंड का लुक देकर आपको स्मार्ट भी बनाती है। इसके अलावा आजकल युवा वायरलेस हेडफोन भी खूब पसंद कर रहे है। अलग-अलग ब्रांड और बेहतरीन डिजाइन व कलर में मौजूद हेडफोन की युवाओं में खासी मांग है। सफर के दौरान गाने सुनने और मोबाइल पर मूवी देखने के दौरान हेडफोन से खासी सहुलियम मिलती है। ऐसे में ब्लूटूथ स्पीकर भी आजकल युवाओं का पसंदीदा गैजेट बना हुआ है। युवा आफलाइन के साथ ही आनलाइन खरीदारी भी कर रहे है।
बोले युवा
बीते एक वर्ष से स्मार्ट वाच और वायरलेस ब्लूटूथ का इस्तेमाल कर रहा हूं। स्मार्टवाच में कई तरह की सुविधाएं हैं। यह मोबाइल फोन की तरह काम करती है। साथ ही किसी का फोन आने पर उससे बात भी वॉच के माध्यम से हो जाती है।
विज्ञापन
- यस अग्रहरी, गोला बाजार
ईयर बड्स का इस्तेमाल करता हूं। इससे किसी भी काम को करते समय फोन आने पर परेशानी नहीं होती है। कंपनी में लोगों से बात करते-करते किसी भी दूसरे व्यक्ति से बातचीत भी करते रहते हैं। इसका इस्तेमाल ज्यादातर काम करते समय करते है ताकि कोई समस्या न हो।
अंशुमान मिश्र, महुली