फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cracks in RCC road just 15 days after construction

Sant Kabir Nagar News: निर्माण के 15 दिन बाद ही आरसीसी सड़क में दरारें

Mon, 31 Mar 2025 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Cracks in RCC road just 15 days after construction
सेमरडाड़ी में नवनिर्मित सड़क में पड़ी दरार
धनघटा। विकास खंड हैसर बाजार के सेमरडाडी गांव में 15 दिन पहले बनाई गई सीसी सड़क में दरार पड़ने लगी है। ग्रामीणों ने आरसीसी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि 15 दिन में सड़क क्षतिग्रस्त होने लगी है। सड़क में बनी दरारें बढ़ती जा रही हैं। अब सड़क पर सफर करते हुए सावधानी बरतनी पड़ेगी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान राम ललित, छोटेलाल, हरिराम, रामकवल उर्फ कबीर, प्रकाश, राम सुरेश, अमृतलाल, मनोज कुमार आदि का कहना है कि सेमरडाडी चौराहे से हासडाडी तक 2 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण वर्षों पहले लोक निर्माण विभाग के जरिए कराया गया था। सड़क जर्जर होकर टूट गई थी। मरम्मत का कार्य कराने के साथ ही लोक निर्माण विभाग ने 400 मीटर सीसी रोड भी बनवाया था। सीसी सड़क का निर्माण कार्य हुए बमुश्किल 15 दिन का समय हुआ और सड़क में जगह-जगह दरार पड़ने लगी। गांव वालों का कहना है दरार बढ़ती जा रही है और जल्द ही सड़क क्षतिग्रस्त हो जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता से लेकर अवर अभियंता तक से की लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। समय रहते दरार वाली जगह की मरम्मत हो जाती तो सड़क में मजबूती आ जाती और सरकारी धन का सदुपयोग हो जाता। पीडब्लूडी के एक्सइएन आरके पांडेय ने बताया कि अगर ऐसा तो इसे सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed