फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Court ordered to register a case against six accused including daughter-in-law

कोर्ट ने बहू समेत छह आरोपियों पर केस दर्ज करने का दिया आदेश

Fri, 14 Oct 2022 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Court ordered to register a case against six accused including daughter-in-law
कोर्ट ने बहू समेत छह आरोपियों पर केस दर्ज करने का दिया आदेश
विज्ञापन

संतकबीरनगर। सीजेएम महेंद्र सिंह ने धनघटा क्षेत्र के एक मामले में बहू समेत छह आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किए जाने का आदेश धनघटा पुलिस को दिया है। पीड़ित ससुर के आवेदन पर कोर्ट ने यह आदेश दिया है।
अधिवक्ता विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि धनघटा क्षेत्र स्थित बरपरवा निवासी 76 वर्षीय राम दरश सिंह के तीन बेटे थे। पवन सिंह बड़ा बेटा था। बडे़ बेटे पवन की शादी 21 मई 2017 को धनघटा क्षेत्र के प्रजापतिपुर के जीवन सिंह की पुत्री संध्या सिंह से हुई थी। शादी के बाद पवन सिंह मजदूरी करने बाहर चले गए। आरोप है कि बहू का संबंध उसके बहनोई से होने की जानकारी जब बेटे को हुई तो वह घर आ गया। इस मामले को लेकर पंचायत हुई। जिसमें बहू ने भविष्य में ऐसी गलती नहीं होने की बात कही। आरोप है कि आरोपियों ने उसी रंजिश में उसके बेटे को रास्ते से हटाने के लिए कुचक्र रचा। बेटा पवन पांच अगस्त 2019 को बहू संध्या को लेकर बेंगलौर के लिए घर से निकला, तभी से उसका पता नहीं चल रहा है। फोन भी लग नहीं रहा है।
विज्ञापन

दस सितंबर 2022 की रात संध्या अपने बहनोई रणविजय सिंह, भाई कृष्ण नंद आदि के साथ उसके घर बरपरवा आई और मकान के एक हिस्से में रहने लगी। संध्या से जब पवन के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहा तो खेत व मकान की मांग करती है। कहती है पवन सिंह को जिस तरह मार कर लाश को छिपा दिया है, उसी तरह उसे भी जान से खत्म करके लाश को छिपा देंगी। इस मामले में थाने पर और उच्चाधिकारियों को सूचना दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एसपी को भी जरिए रजिस्ट्री सूचना दी, फिर भी कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरन पीड़ित पिता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने सुनवाई के बाद छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने का आदेश धनघटा पुलिस को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed