{"_id":"61e451e3e68e7953ed794a98","slug":"court-order-for-file-case-khalilabad-news-gkp4239050197","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर लूट का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश पर लूट का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट के आदेश पर लूट का मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। न्यायालय के आदेश पर रविवार को महुली पुलिस ने चार नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, धमकी व लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को दिए गए प्रार्थना पत्र में अलीनगर गांव निवासी नरपति सिंह पुत्र राम दुलारे ने बताया कि उनका बेटा राहुल उर्फ समरपाल पुलिस और सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहा है। बेटा प्रतिदिन मथुरापार बाग तक दौड़ लगाकर वही व्यायाम करता था। नरपति के अनुसार इसी दौरान उसका परिचय धुसवा गांव के रमेश से हो गया। दोनों में दोस्ती हो गई। नरपति सिंह के अनुसार उसी दौरान 14 अगस्त 2021 को उसके बेटे समरपाल को रमेश ने दावत दी। जब उसका बेटा खाने पहुंचा तो रमेश अपने सहयोगी के साथ बेटे के खाने में बेहोशी की दवा डाल दिया। समरपाल बेहोश हो गया। उक्त लोगों ने सोने की चेन, पांच सौ रुपया नकदी निकाल ली। होश आने पर मारपीट कर घायल कर दिया। एसओ केपी सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रमेश पुत्र हरिलाल, इंद्रजीत, रंजना देवी, बुद्धिनाथ के खिलाफ बलवा, मारपीट, गाली गलौज, धमकी व लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।