फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   court news componsetion

Sant Kabir Nagar News: पीड़ितों को 56,800 रुपया अदा करे सहारा इंडिया

Tue, 04 Jul 2023 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
court news componsetion
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिला उपभोक्ता फोरम ने सहारा इंडिया के खिलाफ फैसला सुनाया। क्षतिपूर्ति के रूप में 56,800 रुपये पीड़ित को अदा करने का आदेश प्रबंध निदेशक सहारा इंडिया क्यू शॉप व रियल स्टेट सहारा इंडिया शाखा प्रबंधक मेंहदावल रोड खलीलाबाद को दिया है।
अधिवक्ता वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि फेरूसा निवासी मृतक रमेशनाथ की पत्नी जामवंती व अन्य ने उपभोक्ता फोरम में परिवाद दाखिल किया, जिसमें परिवादी का जमाधन 13,400 की परिपक्वता धनराशि 26,800 रुपये भुगतान की तिथि से 18 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से दिलाने तथा शारीरिक मानसिक पीड़ा व परेशानी की एवज में क्षतिपूर्ति के रूप में 30,000 रुपये दिलाए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

इसमें परिवादी ने नौ मार्च 2010 को 10,000 रुपये फिक्स डिपॉजिट किया। दो वर्ष पश्चात 13,400 रुपये कुल बताया गया। सहारा इंडिया द्वारा फिक्स्ड डिपॉजिट की स्कीम समाप्त कर दी गई। उनकी बात पर विश्वास करके पिछली स्कीम के अनुसार दो वर्ष में वांछित धनराशि निकालकर जो 13,400 रुपये हुई थी। 23 मार्च 2012 को फिक्स डिपाॅजिट के रूप में जमा की थी, दूसरी स्कीम क्यू शॉप पांच वर्ष के लिए फिक्स करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि परिपक्वता होने पर जमाधन राशि की दोगुना रकम का भुगतान किया जाएगा। इस दौरान परिवादी रमेशनाथ की मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु के बाद उनकी पत्नी जामवंती, पुत्रियां माधुरी व संध्या व विशाल उनके उत्तराधिकारी हुए। अधिवक्ता के माध्यम से एक विधिक नोटिस भी दिया गया, लेकिन सहारा इंडिया के जरिये नोटिस का जवाब नहीं दिया गया और न ही धनराशि का भुगतान किया गया।

विपक्षी ने सहारा इंडिया के जरिये जवाब दाखिल किया गया। पक्षों की बहस सुनने के बाद फोरम ने विपक्षीगण सहारा इंडिया को निर्देशित किया कि वे परिवादीगण के जरिये जमा धनराशि की परिपक्वता धनराशि 26,800 रुपये दावा दाखिल करने की तिथि से अंतिम भुगतान की तिथि तक 8 प्रतिशत साधारण वार्षिक ब्याज सहित निर्णय पारित होने की तिथि से साठ दिन के अंदर भुगतान करें। शारीरिक मानसिक आर्थिक कष्ट के लिए 20,000 रुपये तथा मुकदमा खर्च के रूप में 10,000 रुपये पीड़ितों को 60 दिन के अंदर अदा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed