फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Couple married in police station at Sant kabir nagar

प्यार के बीच घर वाले बने हुए थे दीवार, पुलिस वालों ने थाने में करा दी शादी

Tue, 31 Dec 2019 07:55 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, सन्तकबीरनगर
डिजिटल न्यूज डेस्क, सन्तकबीरनगर Published by: विजय जैन Updated Tue, 31 Dec 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
Couple married in police station at Sant kabir nagar
थाने में हुई शादी। - फोटो : अमर उजाला

दो प्रेमी आपस में प्रेम करते थे लेकिन घर वालों को ये रिश्ता पसंद नहीं आया। हर तरफ से उम्मीद खो चुके प्रेमी जोड़ें ने पुलिस का सहारा लेना बेहतर समझा। पुलिस ने भी इनके भावनाओं को समझा और दोनों के परिजनों को बुलाकर समझ बुझाकर थाने में ही शादी करवा दी।  

विज्ञापन


मामला सन्तकबीरनगर जिले का है। बहन के घर आते जाते युवक की बहन की पट्टीदारी की युवती से प्रेम सम्बन्ध हो गया। दोनों साथ जीने मरने की ठान लिए। इधर युवक की शादी परिजन कही और तय कर दिए और अप्रैल में शादी की तिथि तय कर दिए। इस बात की जानकारी युवती को हुई तो वह परेशान हो गई।
विज्ञापन


सोमवार को युवती अकेले  कोतवाली पहुँच गई। उसके बाद पुलिस उसके परिजनों को सूचना देकर बुलाए। युवक और उसके परिजन कोतवाली पहुँच गए। दोनों पक्ष बातचीत किया तो दोनों की शादी पर सहमति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसआई सुभाष मौर्या ने बताया कि गोरखपुर जिले के सहजनवा इलाके के शाहपुर गांव की रहने वाली सुमन पुत्री इंद्रजीत यादव और कोतवाली खलीलाबाद के ऐचाकाट गांव निवासी अर्जुन पुत्र वंशीलाल के बीच प्रेम सम्बंध था प्रकरण कोतवाली पहुँचा। दोनों के परिजन शादी पर सहमत हो गए। पुलिस की मौजूदगी में कोतवाली परिसर में दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाकर शादी कर लिया। उसके दोनों पक्ष खुशी खुशी चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed