{"_id":"67b0d2ee705f3fcf1c0aba8f","slug":"convenience-thyroid-testing-started-in-the-district-hospital-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-128592-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहूलियत : जिला अस्पताल में थायराइड की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहूलियत : जिला अस्पताल में थायराइड की जांच शुरू
Sat, 15 Feb 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पैथालाजी विभाग में खून की जांच कराने के लिए लगी भीड़।
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में थायराइड की जांच शुरू हो गई है। प्रतिदिन 50 के करीब लोग जांच कराने के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें से मात्र पांच से सात मरीजों में ही थायराइड की पुष्टि हो रही है। इसके चलते लैब में मरीजों की भीड़ लग रही है।
जिला अस्पताल में अब हार्मोंस और थायराइड की जांच भी इस माह से शुरू हो गई है। इन जांचों की सुविधा मिलने से मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी। अब तक इन जांचों के लिए मरीजों को निजी लैब का सहारा लेना पड़ता था। जिला अस्पताल में रोजाना करीब 1200 मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। इनमें करीब 50 मरीज थायराइड की समस्या से ग्रसित होते हैं। अस्पताल में जांच न होने पर मरीजों को निजी लैब में रुपये खर्च करने पड़ते थे। निजी लैब पर थायराइड की जांच में करीब 400 रुपये खर्च होते हैं।
वहीं हार्माेंस की जांच के लिए निजी लैब वाले मनमाना लेते हैं। अब मरीजों को इन जांचों की सुविधा भी जिला अस्पताल में ही मिलेगी। थायराइड जांच के लिए प्रतिदिन 50 के करीब मरीज अपना सैंपल देते हैं। उसमें से पांच से सात मरीजों में थायराइड निकल रहा है। जिसके बाद चिकित्सक इलाज कर रहे हैं।