{"_id":"664e3092ea429f5d8d095091","slug":"contractor-missing-for-two-months-leaving-drain-under-construction-incomplete-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-114905-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: निर्माणाधीन नाला अधूरा छोड़कर ठेकेदार दो माह से लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: निर्माणाधीन नाला अधूरा छोड़कर ठेकेदार दो माह से लापता
Wed, 22 May 2024 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 22 May 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
बखिरा। नगर पंचायत बखिरा के सहजनवां तिराहे पर दो माह पूर्व नाला का निर्माण शुरू किया गया था, लेकिन ठेकेदार नाला निर्माण को अधूरा छोड़कर दो माह से कार्य को ठप करके गायब है। इससे दुकानदारों व ग्राहकों को असुविधा हो रही है। दुकानदारों ने ईओ व अध्यक्ष से कई बार गुहार लगाई लेकिन समस्या का निदान नहीं हो सका।
नगर पंचायत बखिरा के सहजनवां चौराहे पर जलनिकासी की समस्या से निजात को लेकर दो माह पहले नाला निर्माण शुरू हुआ था। नाला निर्माण होने से लोगों ने खुशी जताई थी, लेकिन ठेकेदार दो माह पूर्व अचानक कार्य को ठप करके गायब हो गया। करीब बीस मीटर बने अधूरे नाले की वजह से दुकानदारों व ग्राहकों को काफी दिक्कत हो रही है। कुछ ग्राहक इस अधूरे नाले में गिर भी चुके है। दुकान के आगे गंदे पानी का जलभराव हो गया है। इससे मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ गया है।
रामकमल, राजेश, मोहित, रमाशंकर, बीरबल, मुस्ताक, पवन, जय गोविन्द, टोहिल ने बताया कि करीब बीस मीटर नाला की खोदाई करके छोड़े गए नाले के निर्माण को लेकर कई बार ईओ व अध्यक्ष से वह लोग मिल चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना कि खुले नाले सभी परेशानी है। नाले को ढक्कन से ढक दिया जाए तो भी लोगो को काफी सुविधा हो जाएगी। नाली पर ढक्कन लगा देने के बाद ठेकेदार की जब मर्जी हो कार्य शुरू करे।
विज्ञापन
इस संबंध में ईओ आदित्य प्रकाश ने बताया ठेकेदार को नोटिस दिया गया है। एक-दो दिन के भीतर नाला निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।