फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Container released after hard work, traffic restored

Sant Kabir Nagar News: कड़ी मशक्कत के बाद निकला कंटेनर, यातायात बहाल

Mon, 17 Feb 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 17 Feb 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Container released after hard work, traffic restored
एचआर इंटर कॉलेज का गेट में फंसे ट्रक निकाला गया 
संतकबीरनगर। जिले में बोर्ड का पेपर लेकर आया हुआ कंटेनर रविवार की शाम को एचआर इंटर कालेज के गेट में फंस गया था।
विज्ञापन

इसके चलते गेट उसी पर गिर गया था। उसमें बोर्ड परीक्षा के 6 लाख प्रश्नपत्र रखे गए थे। इस कंटेनर को सोमवार को वहां से निकाला गया। इसके चलते जिला मुख्यालय पर बाजार के मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था एकल हो गयी थी। दोपहर में उस कंटेनर को निकाले जाने के बाद यातायात बहाल हो सका।
बोर्ड परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र लेकर आने वाला कंटेनर रविवार को नोडल केंद्र एचआर इंटर कालेज के गेट में फंस गया। गेट का ऊपरी हिस्सा कंटेनर पर गिरा और कंटेनर सामने जा रही मुख्य बाजार की आधी सड़क को घेर लिया। उसको हटाने का बहुत प्रयास किया गया लेकिन प्रयास सफल नहीं हुए। प्रश्न पत्रों को सुरक्षित करने के लिए मौके पर पुलिस टीम तैनात कर दी गई।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर में जेसीबी के जरिए मलबे को हटाया गया तथा ट्रक को धक्का दिया गया, जिसके बाद वह आगे बढ़ सका। कंटेनर हटाए जाने तक जिला मुख्यालय की मुख्य सड़क पर यातायात एक लेन में ही चलता रहा। कंटेनर हटाए जाने के बाद यातायात बहाल हो सका। वहीं सभी प्रश्न पत्रों को सुरक्षित डबल लाकर में रखवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed