फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Consumption of cheese is twice that of milk production

Sant Kabir Nagar News: दूध उत्पादन से दोगुना पनीर की खपत

Thu, 17 Apr 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 17 Apr 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Consumption of cheese is twice that of milk production
बाजार में बिक रहा पनीर।
संतकबीरनगर। सहालग का सीजन शुरू हो गया है, ऐसे में मिलावट खोर सक्रिय हो गए हैं। सहालग में पनीर की खपत बढ़ गई है। हालांकि दूध के उत्पादन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि पनीर की खपत दोगुना हो गया है। ऐसे में चार गुना मुनाफा कमाने के लालच में मिलावट का कारोबार जोर पकड़ने लगा है। ऐसे में पनीर और खोआ खरीदते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

बता दें कि जहां सामान्य दिनों में 30 से 40 क्विंटल पनीर की खपत थी, वहीं सहालग और त्योहारों में खपत 400 क्विंटल तक पहुंच जाती है। लोकल दुकानदार 220 रुपये किलो पनीर दे रहे हैं, जिसमें मिलावट की आशंंका है। वहीं दुकानों पर शुद्ध पनीर 400 रुपये किलो बिक रहा है। जिले में दूध का उत्पादन प्रतिदिन 12 हजार लीटर के करीब बताई जा रही है, जबकि इससे इतर पनीर की खपत जिले में दोगुना हो गई है।
विज्ञापन

इस समय सहालग का मौसम है। ऐसे में लोग खाने में पनीर और मिठाई में खोआ मिलाना ज्यादा पसंद करते हैं। शादी में पनीर की मांग रहती है। लोग शादी विवाह को लेकर पनीर बुक भी कर रहे हैं। इसका फायदा मिलावटखोर उठा रहे हैं। बाहर से मिलावटी पनीर मंगा रहे हैं। जो पाउडर, डिटर्जेंट और यूरिया से तैयार होता है। इसकी कीमत 120 रुपये के करीब होती है और मिलावटखोर इसे 200 से 220 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बाजार में बेच रहे हैं। शादी विवाह में लोग सस्ते के चक्कर में इसकी खरीदारी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed