फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Consumers outraged over receiving gas after 45 days.

Sant Kabir Nagar News: 45 दिन बाद गैस मिलने से उपभोक्ताओं में आक्रोश

Tue, 23 Jun 2026 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Consumers outraged over receiving gas after 45 days.
धनघटा। नगर पंचायत हैंसर धनघटा में रसोई गैस को लेकर लोग परेशान हैं। उपभोक्ताओं को गैस की डिलिवरी 45 दिन बाद दी जा रही है। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश है। नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू मणि ने इस संबंध में उच्च अधिकारियों को पत्र देकर उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति 25 दिन पर किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत हैंसर धनघटा क्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडर वितरण व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में असंतोष है। उपभोक्ताओं का कहना है कि 45 दिन या उससे अधिक समय बाद सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे आम नागरिकों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र के सभासद लक्ष्मी नारायण दूबे, शिवकुमार सिंह, अशोक कुमार, मौजी लाल आदि ने बताया कि यहां के उपभोक्ताओं को समय पर ऑनलाइन बुकिंग करने के बावजूद निर्धारित अवधि में सिलिंडर नहीं मिल रहा है। कई बार बुकिंग की स्थिति लंबित बनी रहती है, जबकि कुछ मामलों में वितरण तिथि लगातार आगे बढ़ा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग-अलग समय सीमा निर्धारित करने के बावजूद व्यवस्था का सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है। शहरी उपभोक्ताओं को भी ग्रामीण क्षेत्रों के समान लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। इससे गैस एजेंसियों और संबंधित विभागों के प्रति लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू मणि ने बताया कि नागरिकों को रसोई गैस की समय पर आपूर्ति न करना गंभीर मामला है। इसकी जांच कर संबंधित पर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने इस आशय का पत्र उच्च अधिकारियों को भेजा है।
-----------
समस्या के प्रति उपभोक्ताओं को संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर बात करनी चाहिए। इस मामले में संबंधित विभाग से वार्ता कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
-रविकांत चौबे, उपजिलाधिकारी, धनघटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed