फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Construction work of underpass stopped after protest

Sant Kabir Nagar News: विरोध के बाद अंडरपास का निर्माण कार्य रुका

Wed, 09 Oct 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 09 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Construction work of underpass stopped after protest
-उत्तर की तरफ अप्रोच काफी संकरा, आने-जाने में होगी परेशानी
विज्ञापन

- स्थानीय नागरिक जता रहे हैं विरोध

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मुखलिसपुर रेलवे क्राॅसिंग पर बन रहे अंडरपास के अप्रोच मार्ग का रास्ता संकरा होने का मामला गरमाने लगा है। स्थानीय लोगों ने मंगलवार को जहां प्रदर्शन कर रेल मंत्री को ज्ञापन भेजा था, वहीं बुधवार को अप्रोच बनाने का कार्य रुक गया। लोगों ने आपत्ति जताई है कि उत्तर तरफ का अप्रोच मार्ग सही नहीं है। इससे वाहनों के आने-जाने में परेशानी होगी, ऐसे में अप्रोच मार्ग को सही कराया जाए, ताकि लोगों को समस्या से राहत मिल सके।

खलीलाबाद के मुखलिसपुर रेलवे क्राॅसिंग पर करीब पांच करोड़ दस लाख की लागत से अंडरपास का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। वर्तमान में यहां अप्रोच मार्ग बनाने का कार्य चल रहा है। रेलवे क्राॅसिंग के दक्षिण तरफ अप्रोच मार्ग का कार्य करीब-करीब पूरा हो गया है, लेकिन उत्तर तरफ अप्रोच मार्ग बनने की शुरुआत होते ही स्थानीय लोगों ने इस पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

यहां के निवासी मुन्ना पांडेय, परमात्मा प्रसाद आदि ने कहा कि उत्तर तरफ अप्रोच मार्ग काफी संकरा बन रहा है। इससे अंडरपास से होकर आने-जाने में दिक्कतें होंगी। ऐसे में अप्रोच मार्ग को सही कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले लोग
अंडरपास के निर्माण से काफी उम्मीदें हैं। इससे घूम कर आने-जाने से राहत मिलेगी, लेकिन उत्तर तरफ अप्रोच मार्ग काफी संकरा बन रहा है। इससे समस्या हो सकती है। ऐसे में इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

- महेश जायसवाल, मुखलिसपुर चौराहा


अंडरपास का अप्रोच काफी कम एरिया में बन रहा है। इससे वाहनों की आवाजाही में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में अप्रोच मार्ग को सही कराया जाना आवश्यक है। इस पर आपत्ति जताई गई है और रेल मंत्री को भी पत्र भेजा गया है।

- धर्मेंद्र कुमार, गोला बाजार


अंडरपास के निर्माण में अप्रोच का जो प्रस्ताव बना था उसके मुताबिक कार्य कराया जा रहा है, लेकिन कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई है। जिसके कारण कार्य रोक दिया गया है। उच्चाधिकारियों को इससे अवगत करा दिया गया है। जैसा निर्देश मिलेगा, उसके अनुसार आगे कार्य कराया जाएगा।
- विपिन प्रताप,
अवर अभियंता, रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed