फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Construction of two ring roads begins, limited to one proposal

Sant Kabir Nagar News: दो रिंग रोड के निर्माण शुरू, एक प्रस्ताव तक सिमटा

Fri, 17 Apr 2026 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 17 Apr 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Construction of two ring roads begins, limited to one proposal
- बघौली मंझरिया रिंग रोड के लिए दो साल पहले भेजा गया था प्रस्ताव, मंजूरी का इंतजार
विज्ञापन

- रिंग रोड बनने से शहर में जाम की समस्या से मिलेगी निजात

संतकबीरनगर। शहर में जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने चारों तरफ रिंग रोड बनाने की पहल की है। इसके तहत भुवरिया से पायलपार रिंग रोड का निर्माण पूर्ण हो गया है, जबकि बालूशासन से चकदही की स्वीकृति मिलने के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है, इसके साथ ही मंझरिया- कटका मार्ग का भी निर्माण चल रहा है, लेकिन बघौली- मंझरिया रिंग रोड का प्रस्ताव अब भी शासन में अटका हुआ है। इससे लोगों की परेशानी कम नहीं हुई है। यदि यह रिंग रोड बन जाए तो शहर में वाहनों की आवाजाही कम होगी और जाम से लोगों को राहत मिलेगी।
शहर में आए दिन लगने वाले जाम की समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन ने बघौली से मंझरिया तक रिंग रोड बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है, लेकिन अब तक इसकी स्वीकृति नहीं मिल सकी है। यह रिंग रोड बन जाए तो शहर में जाम की समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है। साथ ही करीब 50 हजार की आबादी का आवागमन सुगम हो जाएगा। इस क्षेत्र के निवासी विद्याधर, जय सिंह आदि ने बताया कि यदि इस मार्ग का निर्माण हो जाए तो काफी राहत मिल सकती है। साथ ही क्षेत्र के विकास को भी गति मिल सकती है।
विज्ञापन


भुवरिया से पायलपार रिंग रोड पर दौड़ने लगे वाहन
शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए भुवरिया से पायलपार तक रिंग रोड का निर्माण करीब 20 करोड़ की लागत से कराया गया है। यह रिंग रोड बनकर तैयार हो गया है और इस पर वाहनों की आवाजाही हो रही है। खासकर बस्ती की तरफ से धनघटा आने- जाने वाले वाहन इसी मार्ग से होकर आ जा रहे हैं। इसके साथ ही बालू शासन से चकदही तक रिंग रोड की मंजूरी मिल चुकी है। यहां पर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इसका निर्माण भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंझरिया- कटका मार्ग के चौड़ीकरण का शुरू हुआ कार्य
शहर में जाम की समस्या न हो, इसके लिए मंझरिया- कटका मार्ग की भी स्वीकृति मिली है। करीब 20 करोड़ के बजट से सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया गया है। अभी सड़क के दोनों पटरियों पर खुदाई कर गिट्टी डालने का कार्य चल रहा है। इस मार्ग के बनने से गोरखपुर की तरफ से आने वाले वाहन बगैर शहर में प्रवेश किए धनघटा की तरफ निकल जाएंगे। साथ ही यह मार्ग तामेश्वरनाथ धाम कॉरिडोर से भी जुडे़गा। इससे तामेश्वरनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को भी राहत मिलने की उम्मीद है।


बघौली से मंझरिया रिंग रोड के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही इसकी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। मंझरिया- कटका मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू करा दिया गया है। बरसात से पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण कराने का प्रयास है।
- आरके पांडेय, अधिशाषी अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed