फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Construction of temporary pond for immersion of idols

Sant Kabir Nagar News: प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए अस्थाई पोखरे का निर्माण

Mon, 07 Oct 2024 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 07 Oct 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Construction of temporary pond for immersion of idols
मगहर। मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए आमी नदी के तट पर अस्थाई पोखरे का निर्माण किया जा रहा है। इसकी तैयारी तेजी से चल रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के खलीलाबाद, मगहर कस्बे के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक वर्ष विजयादशमी एवं दुर्गा पूजा समारोह का आयोजन किया जाता है। दशहरे के मौके पर मूर्ति को जुलूस के साथ नगर भ्रमण कराने के बाद आमी नदी में विसर्जन करने की परंपरा पूर्व में रह रही थी, जिससे नदियों में मूर्ति विसर्जन करने से उसका जल प्रदूषित हो रहा था। इसे देखते हुए आमी नदी पर स्थित धोबी घाट के पास अस्थाई पोखरे को तैयार किया जा रहा है। इसमें लगभग दो सौ प्रतिमाएं विसर्जित की जानी है। दशहरा से पहले पोखरे का नगर पंचायत प्रशासन द्वारा सफाई और खोदाई किया गया है। चेयरमैन प्रतिनिधि अनवारी बेगम ने बताया कि न्यायालय के आदेश के क्रम में पिछले सात वर्षों से कच्चा पोखरा बनाया जाता है। जिसमें मूर्तियों को सकुशल विसर्जित करने के लिए नगर पंचायत कर्मचारी लगाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed