{"_id":"68b1ead548a728787c03a6f7","slug":"construction-of-flyovers-in-kante-and-maghar-gets-approval-accidents-will-reduce-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-137689-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कांटे और मगहर में फ्लाईओवर निर्माण को मिली मंजूरी, कम होंगे हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कांटे और मगहर में फ्लाईओवर निर्माण को मिली मंजूरी, कम होंगे हादसे
विज्ञापन
नेदुला स्थित ब्लैक स्पाट जहां ओवर ब्रिज निर्माण की थी आवश्यकता । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-28 पर स्थित मगहर के दो ब्लैक स्पाॅट मगहर तिराहा और दुर्गा मंदिर तिराहा तथा कांटे तिराहे पर फ्लाईओवर बनाए जाने की बात सामने आई है।
इनके निर्माण से लोगों की समस्याओं का निदान होगा तथा दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा। वहीं नेदुला बाईपास की ओर नवीन मंडी के पास पुल की स्वीकृति न मिलने से लोगों में निराशा भी देखी जा रही है।
पूर्व सांसद प्रवीण निषाद ने जिले में चार फ्लाई ओवर निर्माण के लिए सड़क और परिवहन मंत्री को पांच अप्रैल 2023 को पत्र सौंपा था। उन्होंने मगहर तिराहा, एचआरपीजी काॅलेज तिराहा, नेदुला चौराहा तथा कांटे तिराहे पर ओवरब्रिज की मांग की थी। उनका कहना था कि यह चारों स्थान ब्लैक स्पाॅट हैं। यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन अब तक मगहर में दो और कांटे में एक ओवरब्रिज की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
इसको लेकर मगहर क्षेत्र के लोग प्रसन्न दिख रहे हैं। कारण यह है कि उनकी समस्याओं का निदान होता दिख रहा है। वहीं कांटे तिराहे पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद दिख रही है, लेकिन जिला मुख्यालय पर खलीलाबाद में स्थित नवीन मंडी स्थल के पास तथा नेदुला चौराहे पर ओवरब्रिज की स्वीकृति न मिलने से लोगों के अंदर मायूसी साफ देखी जा सकती है। जबकि यह दोनों ही स्थल दुर्घटना बाहुल्य और ब्लैक स्पाॅट के रूप में पहले से ही चिन्हित किए गए थे। इन स्थानों पर ओवर ब्रिज बनाने के