{"_id":"6a2c496047a2596bd90b4ba8","slug":"construction-of-damaged-culvert-on-mbd-dam-siarkala-road-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-152071-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एमबीडी बांध-सियरकला मार्ग की क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एमबीडी बांध-सियरकला मार्ग की क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्मा
विज्ञापन
एमबीडी बांध पर टूटी सड़क की हो रही मरम्मत
लोहरैया। एमबीडी बांध से सियरकला को जोड़ने वाली वर्षों से क्षतिग्रस्त पुलिया के दिन अब बहुरने वाले हैं। लगभग पांच वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी इस पुलिया का निर्माण अब शुरू हो गया है। लोगों का कहना है कि हर वर्ष बाढ़ के दौरान अधिकारी क्षेत्र का दौरा करते थे, लेकिन पुलिया की गंभीर स्थिति पर किसी का ध्यान नहीं गया।
बरसात के दिनों में पुलिया से गुजरना खतरनाक हो जाता है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती थी। अब विभाग द्वारा पुलिया निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है, जिससे क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य काफी देर से शुरू हुआ है। मानसून आने में अधिक समय नहीं बचा है और नदी के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव होने की संभावना है।
ऐसे में निर्माण कार्य प्रभावित होने का खतरा भी बना हुआ है। क्षेत्रीय निवासी लाल बिहारी, अक्षय सिंह, सूर्यबली सहित अन्य लोगों ने पुलिया निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे सियरकला और आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध पूरा कराने की मांग भी की है। ताकि वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हो सके।