फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Constitution maker's birth anniversary celebrated with great pomp

Sant Kabir Nagar News: धूमधाम से मनाई गई संविधान निर्माता की जयंती

Mon, 14 Apr 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 14 Apr 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Constitution maker's birth anniversary celebrated with great pomp
डॉ.  आंबेडकर प्रतिमा के पास मौजूद लोगों की भीड़
संतकबीरनगर। डॉ भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रभात फेरी निकाली गई। मेंहदावल बाईपास स्थित डॉ आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जगह-जगह गोष्ठी कर डॉ. आंबेडकर के कार्यों को याद किया गया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पर डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में भीमराव आंबेडकर की जयंती मनी। इसी के साथ ही हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान टैगलाइन के तहत 14 से 28 अप्रैल तक 15 दिवसीय कार्यक्रम उत्सव के रूप में शुभारंभ किया गया। इस दौरान एडीएम जय प्रकाश आदि मौजूद रहे। मेंहदावल बाईपास पर खलीलाबाद विधायक अंकुरराज तिवारी ने बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ने मेंहदावल के परसा पाण्डेय में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान ने हैंसर बाजार और धनघटा में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित किया। एचआरपीजी कॉलेज में एनएसएस के तत्वाधान में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनोज कुमार वर्मा, विजय बहादुर, विद्याभूषण, प्रो. विजय राय, डॉ. शशिकांत राव, डॉ. विजय कुमार मिश्र, फखरे आलम, सुनील आदि मौजूद रहे। भारत स्काउट और गाइड की तरफ से जिला कार्यालय पर डॉ. आंबेडकर जयंती मनाई गई। यहां पर रवि प्रकाश श्रीवास्तव, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed