फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accused arrested for stealing diesel from a truck parked by the highway.

Sant Kabir Nagar News: हाईवे किनारे खड़े ट्रक से डीजल चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Sep 2026 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for stealing diesel from a truck parked by the highway.
संतकबीरनगर। हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से पाइप के जरिए डीजल चोरी करने के आरोपी को कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का डीजल और वारदात में प्रयुक्त चारपहिया वाहन बरामद किया है। आरोपी की पहचान गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के बांस गगहा धोबहिया निवासी दीपू भारती के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया दुर्बासा निवासी श्रवण सोनी ने 26 अगस्त को कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि भुजैनी चौराहे के पास ट्रक खड़ा करने के बाद वह उसमें सो गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर ट्रक से डीजल चोरी कर ले गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन

सोमवार को कोतवाल जय प्रकाश दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कांटे चौराहे के पास घेराबंदी कर दीपू भारती को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास प्लास्टिक की गैलन में चोरी का डीजल मिला। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से पाइप लगाकर डीजल निकालता था। 26 अगस्त की रात उसने भुजैनी चौराहे के पास खड़े ट्रक से डीजल चोरी किया था। चोरी का डीजल बेचने के लिए ले जाते समय पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed