फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   18 more acres of land needed for textile park; search begins.

Sant Kabir Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर, रेफरल

Tue, 29 Sep 2026 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
18 more acres of land needed for textile park; search begins.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मगहर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रैना पेपर मिल के सामने कट के पास सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घायल को संयुक्त जिला चिकित्सालय खलीलाबाद पहुंचाया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
चौकी इंचार्ज विनोद यादव ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब दो बजे सूचना मिली कि रैना पेपर मिल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग सड़क पर घायल पड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय खलीलाबाद भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने परवीन कुमार चौधरी (50) पुत्र पारसनाथ चौधरी निवासी सर्वोदय नगर, बिछिया कॉलोनी, हनुमान मंदिर पीएसी कैंप, गोरखपुर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अमर सिंह (45) पुत्र देश दीपक सिंह निवासी जेल रोड, शाहपुर, गोरखपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज के अनुसार, दोनों बाइक सवार खलीलाबाद से गोरखपुर की ओर जा रहे थे। रैना पेपर मिल के पास पहुंचने पर वे कट से मुड़कर दोबारा खलीलाबाद की ओर जाने लगे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed