फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Constable posted at Bakhira police station dies in accident while on medical leave.

Sant Kabir Nagar News: इलाज के लिए छुट्टी पर गई बखिरा थाने में तैनात आरक्षी की हादसे में मौत

Mon, 28 Sep 2026 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Constable posted at Bakhira police station dies in accident while on medical leave.
संतकबीरनगर। बखिरा थाने में तैनात महिला आरक्षी अमृता सिंह की शनिवार शाम अयोध्या में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से भाग गया। अयोध्या पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महिला आरक्षी अमृता सिंह बखिरा थाने में तैनात थीं। कुछ दिन पहले पैर में चोट लगने के कारण उन्होंने 10 दिन का अवकाश लिया था। वह इलाज कराने के लिए अपने घर अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के टीकावा गांव गई थीं।
विज्ञापन

शनिवार को अमृता अपने पिता सूर्यभान सिंह के साथ इलाज कराने के बाद बाइक से घर लौट रही थीं। इसी दौरान अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर कैंट थाना क्षेत्र में कोटसराय के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में अमृता गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अमृता अप्रैल महीने से बखिरा थाने में तैनात थीं। उनकी मौत की खबर मिलते ही बखिरा थाने के पुलिसकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। साथी पुलिसकर्मियों ने उनके निधन पर शोक जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

सीओ सर्वदवन सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस ने हादसे की परिस्थितियों की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी है। महिला आरक्षी के परिजन को शासन से अनुमन्य सभी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed