फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Constable injured in the accident died during treatment

Sant Kabir Nagar News: हादसे में घायल सिपाही की इलाज के दौरान मौत

Wed, 02 Aug 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 02 Aug 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Constable injured in the accident died during treatment
मृतक ​सिपाही मनोज कुशवाहा।
- गृह जनपद देवरिया के अस्पताल मे वेंटिलेटर पर थे भर्ती
विज्ञापन


- सिपाही कुशवाहा मनोज की महुली थाने में थी तैनाती

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। ड्यूटी के दौरान हादसे में घायल हुए महुली थाने में तैनात सिपाही की मंगलवार की सुबह जनपद देवरिया के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन शव लेकर पोस्टमार्टम हाऊस पहुंचे। साथी की मौत की सूचना पर पुलिस कर्मियों की भीड़ जुट गई।

देवरिया जिले के भटनी क्षेत्र के छपिया जयदेव निवासी 33 साल के कुशवाहा मनोज कुमार पुत्र जवाहर कुशवाहा 2012 बैच के सिपाही थे। संतकबीरनगर जिले के महुली थाने पर उनकी तैनाती थी। 23 जुलाई को पकड़े गए चोर से थाना परिसर में सिपाही कुशवाहा मनोज कुमार ने पूछताछ की तो कुछ अहम जानकारी मिली थी। उसी के बाद वह जांच के सिलसिले में बाइक से जा रहे थे। अभी थाना परिसर में ही थे कि बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और वे गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने घायल सिपाही को पहले सीएचसी नाथनगर पहुंचाया। जहां इलाज के बाद डॉक्टरों द्वारा रेफर किए जाने पर जिला अस्पताल ले गए। वहां से भी डॉक्टर ने बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। बीआरडी में घायल सिपाही को भर्ती कराया गया। इलाज भी शुरु हुआ लेकिन सुधार न होने पर डॉक्टर ने लखनऊ सहारा हाॅस्पिटल भेज दिया। वहां इलाज के दौरान चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें गृह जनपद देवरिया के एक प्राइवेट अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था। मंगलवार की सुबह सिपाही कुशवाहा मनोज कुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित भाई कुशवाहा संतोष ने बताया कि वह आर्मी में हैं। चार भाईयों में कुशवाहा मनोज कुमार दूसरे नंबर के थे। तीसरे नंबर के भाई प्रमोद और नितिन घर पर ही रहकर पढ़ाई करते हैं। भाई मनोज की एक बेटी और एक बेटा हैं। किसान पिता जवाहर कुशवाहा और मां कुुसुम देवी का रो- रो कर बुरा हाल था।


एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि घटना दुखद है। पीड़ित परिवार को विभाग से अनुमन्य आर्थिक सहायता राशि और अन्य मदद दिलाई जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव को सम्मान सहित पीड़ित परिवार के साथ उनके गृह जनपद भेजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed