फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Consolidation process likely to be completed soon in nine villages

नौ गांवों में चकबंदी प्रक्रिया जल्द पूरी होने के आसार

Mon, 16 May 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Consolidation process likely to be completed soon in nine villages
नौ गांवों में चकबंदी प्रक्रिया जल्द पूरी होने के आसार
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले में सीएम के 100 दिन के अभियान के तहत नौ गांवों में चकबंदी प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। उम्मीद है कि इन गांवों में चकबंदी की प्रक्रिया जल्द पूरी होने से किसानों को राहत मिलेगी।
जिला बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी चौधरी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि जनपद के 69 गांवों में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। इसमें नौ गांवों की प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। बढ़या और पिहुलाखोर गांव में कब्जा परिवर्तन का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा नीबा होरिल, मोहम्मदपुर कठार, मझौवा एकडग्गा, मुरादपुर, दुघरा कला और सांखी गांव में चकबंदी पूरी करने की कार्यवाही चल रही है। जिले में सबसे पुराना चकबंदी का गांव जंगलऊन है।
विज्ञापन

यहां 1992 से चकबंदी की प्रक्रिया चल रही है। वैसे तो पांच साल के भीतर ही चकबंदी प्रक्रिया पूर्ण कर लेने का नियम है, लेकिन जंगलऊन में समय अधिक लगा है। इसके पीछे वजह यह रही है कि यहां जिला बंदोबस्त अधिकारी का पद लंबे समय तक रिक्त रहा है। यहां का कार्य पूर्ण लिया गया है। सिर्फ गजट शेष है। वहीं, वर्ष 2005 से बगही में चकबंदी की प्रक्रिया चल रही है। यहां चक सीमांकन का कार्य चल रहा है। उसके बाद रिवीजन होगा। यहीं स्थिति मोहम्मदपुर कठार की भी है। पूरी कोशिश है कि 100 दिन के भीतर नौ गांवों की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed