फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Consolidation process incomplete, villagers demonstrated

Sant Kabir Nagar News: चकबंदी प्रक्रिया अधूरी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 13 Feb 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 13 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Consolidation process incomplete, villagers demonstrated
चकबंदी विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन करते हैं अशरफपुर गांव के लोग।
धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार के अशरफपुर में चकबंदी प्रक्रिया पूरी न होने के बावजूद चकबंदी विभाग द्वारा बस्ता जमा करने की कोशिश के विरोध में गांव वालों ने बृहस्पतिवार को गांव के प्राथमिक विद्यालय पर प्रदर्शन किया। गांव वालों का आरोप है कि चकबंदी विभाग के लोग नियम कानून का उल्लंघन करके मनमानी करने पर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अजय कुमार, राम जीयावन, राम जनम, दूधनाथ, मनोज, देवनाथ, रामवीर, केदारनाथ, सुमंत, कमला प्रसाद आदि का कहना है कि उनके गांव में एक वर्ष पहले चकबंदी प्रक्रिया चकबंदी विभाग ने शुरू किया। चकबंदी अधिकारी कर्मचारी अभी तक 12 सेक्टर में किसी के चक का निर्धारण नहीं किए हैं। किसी का फॉर्म 35 आवंटित नहीं किया गया है। चक परिवर्तन के बाद कब्ज परिवर्तन की कार्रवाई अपूर्ण है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि चकबंदी विभाग अगर अपने कार्य को पूर्ण किए चकबंदी प्रक्रिया को बंद करता है तो गांव में चकबंदी का कोई मतलब ही नहीं रह जाएगा। जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि जब तक चकबंदी प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो जाती है तब तक चकबंदी विभाग के लोगों को बस्ता जमा करने से रोका जाना किसानों के हित में होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed