{"_id":"69443f3d94d5115df40d8569","slug":"considering-the-cold-weather-bonfires-were-lit-at-10-intersections-in-the-dhanghata-area-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-143008-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ठंड को देखते हुए धनघटा क्षेत्र के 10 चौराहों पर जलवाए गए अलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ठंड को देखते हुए धनघटा क्षेत्र के 10 चौराहों पर जलवाए गए अलाव
विज्ञापन
महुली। ठंड को देखते हुए तहसीलदार धनघटा के द्वारा तहसील क्षेत्र के कुल 10 चौराहों पर अलाव जलवाए गए। इसकी जिम्मेदारी तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों को सौंपी है। उन्होंने कहा कि अगर अलाव नहीं जलते पाए गए तो संबंधित लोगों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी।
तहसीलदार रामजी ने बताया कि प्रथम चरण में धनघटा तहसील क्षेत्र में कुल 10 सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। इन स्थानों में बिड़हरघाट, उमरिया बाजार, पौली, शनिचरा बाजार, मुखलिसपुर बस स्टैंड के पास, नाथनगर चौराहा, महुली टैक्सी स्टैंड, काली जगदीशपुर, लोहरैया बाजार, डिहवा चौराहा पर अलाव जलाने का निर्देश दिया गया है। हर चिंहित स्थान की जिम्मेदारी एक लेखपाल और एक राजस्व निरीक्षक को सौंपी गई है। इस आदेश के अनुपालन में महुली टैक्सी स्टैंड पर लेखपाल अभिषेक सिंह यादव और राजस्व निरीक्षक अनिल शर्मा ने अलाव की व्यवस्था कराई। इससे लोगों को राहत मिली है।
हर प्रमुख चौराहे पर अलाव जलवाने का निर्देश दिए गए हैं। अगर कहीं भी अलाव नहीं जला तो जिम्मेदार पर कार्रवाई की जाएगी। जनता को ठंड से बचाने की जिम्मेदारी हमारी है।
विज्ञापन
रामजी, तहसीलदार धनघटा