{"_id":"64fa16328e10be2f690c2ca6","slug":"congress-workers-took-out-a-march-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-2574-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा
Thu, 07 Sep 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास से मोती चौराहे तक कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने पद यात्रा निकाली
केंद्र व प्रदेश सरकार पर लगाया तानाशाही का आरोप
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से परेशान है भाजपा : प्रवीण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूरे होने पर शहर में पदयात्रा निकाली। इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार की नाकामियों को गिनाया और तानाशाही का आरोप लगाया।
इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन सरैया बाईपास स्थित एक मैरिज हॉल में हुआ। सम्मेलन के बाद कार्यकर्ता मेंहदावल बाईपास पर पहुंचे। इसके बाद शहर में पदयात्रा निकाली, जो मोती चौराहे पर जाकर समाप्त हुई। पदयात्रा की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज एक वर्ष पूरा हो गया है। यह यात्रा जहां भी गई, जनता का भरपूर सहयोग मिला। राहुल गांधी की यात्रा में जुट रही भीड़ से भाजपा बौखला गई है। पहले उनकी संसद सदस्यता रद़्द की, लेकिन कोर्ट से न्याय मिलने पर मजबूरन भाजपा सरकार को उनकी सदस्यता बहाल करनी पड़ी।
प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। कांग्रेस की नीतियों से लोग प्रभावित हो रहे हैं। युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गिरीश चंद पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने एक मिशाल पेश की है। कांग्रेस नेता रवि उदय पाल ने कहा कि भाजपा की जुमलेबाजी को जनता जान चुकी है। ऐसे में कांग्रेस ही एक विकल्प है। कार्यक्रम को संतोष कटाई, सुनील कुमार पांडेय, परवेज खान, अमरेंद्र भूषण पांडेय, विजय कुमार शुक्ल, जमाल अहमद आदि ने संबोधित किया। इस दौरान शांति देवी, चंद्रमणि त्रिपाठी, अयाजुल हक, जय प्रकाश पांडेय, मोइन अंसारी, चंद्र प्रकाश पांडेय, संजय चौरसिया, गुड्डू उपाध्याय बिट्टू सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
...
कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की
सरैया बाईपास स्थित कांग्रेस की पदयात्रा व कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम में लाेगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इनमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य तारिक अहमद, हकीकुल्लाह, मुस्ताक अली, बाबूराम, एजाज सुलतान, मो अजीज अहमद खान, रामदयाल समेत अन्य शामिल रहे।