{"_id":"680bd213803878f95808e8a5","slug":"congress-took-out-a-candle-march-in-protest-against-the-terrorist-attack-in-pahalgam-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-131708-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
Fri, 25 Apr 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 25 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहलगाम हमले के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
संतकबीरनगर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों के प्रति दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय के नेतृत्व में देर शाम शहर में कैंडल मार्च निकाल कर शहीद हुए पर्यटकों के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी सहित पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है और शहीद हुए उन परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रगट करता है। सरकार जो भी निर्णय लेगी कांग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्ता पाकिस्तान को नेस्तानाबूद करने के लिए हर पल तैयार रहेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज ये देश के हर नागरिक की मांग है कि जिस तरह से पहलगाम के धरती को निर्दोष पर्यटकों के खून से रक्तरंजित किया गया है उसी तरह से पाकिस्तान की धरती को आतंकियों के रक्त से लाल किया जाए यही शहीद हुए पर्यटकों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी और सरकार ठोस कदम उठाते हुए कश्मीर में शांति बहाली पैदा करें ताकि पर्यटकों का विश्वास दोबारा जीता जा सके।
कैंडल मार्च में मुख्य रूप से शांति देवी, सुनील कुमार पांडेय, अहमद जमाल, अरुण पांडेय, मोइन अंसारी, अजय सिंह, राजीव गोंड, गुड्डू उपाध्याय, रमेश चौधरी, दयाशंकर चौधरी, सतीश साहनी, निसार अहमद, अखिलेश शर्मा, गोलू यादव, गिरीश चंद पांडेय, राजन लाला, बिट्टू सिंह आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।