फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Congress supported the lawyers' movement

Sant Kabir Nagar News: कांग्रेस ने अधिवक्ताओं के आंदोलन को दिया समर्थन

Sat, 16 Sep 2023 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Congress supported the lawyers' movement
हापुड़ की घटना को लेकर कलेक्ट्रेट में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने पहुंच करते अ​धिवक्ताओ का समर्थन
संतकबीरनगर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अधिवक्ताओं के आंदोलन का समर्थन दिया। इसके साथ ही समर्थन पत्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ताओं पर लगातार हो रहा अत्याचार चिंतनीय है। प्रदेश सरकार निरंकुश हो चुकी। प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। आए दिन कहीं न कहीं हत्या के मामले आ रहे हैं। अब तो मंत्रियों के घर भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। आरोप लगाया कि अपराधियों को सरकार का साथ मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से अधिवक्ताओं के साथ खड़ी है। न्याय न मिलने पर उनके साथ मिलकर बड़े आंदोलन के लिए भी तैयार है।
विज्ञापन

समर्थन देने वालों में सुनील कुमार पांडेय, अहमद जमाल, विजय कुमार शुक्ला, बिट्टू सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, सोनू सिंह, गुड्डू उपाध्याय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed