फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   congress president

कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई

Tue, 15 Oct 2019 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
congress president
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने प्रणीण चंद पांडेय। - फोटो : KHALILABAD
फोटो है
विज्ञापन

प्रवीण चंद पांडेय बने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष
कार्यकर्ताओं में खुशी, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को 51 जिलों के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी। इसमें संतकबीरनगर से युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रवीण चंद पांडेय को जिलाध्यक्ष बनाया है। प्रवीण को जिलाध्यक्ष बनाए जाने की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल हो गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया।
कांग्रेस संसदीय दल कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुुमार लल्लू ने जो जिम्मेदारी है उसका वे बखूबी निर्वहन करेंगे। जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को एक साथ लेकर चलेंगे। हर बूथ पर कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा। इस दौरान पहुंचे पूर्व सांसद केसी पांडेय ने प्रवीण चंद पांडेय को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर खुशी जताने वालों में जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, मीडिया प्रभारी सुनील पांडेय, जिया अंसारी, नगर अध्यक्ष संजय चौरसिया, जमाल अहमद, महिला जिलाध्यक्ष शांति देवी, अरुण तिवारी, चमन सिंह, अमित कुमार, आकाश, दुर्गेश पाठक, भुनेश्वर भारती, गुड्डू उपाध्याय, प्रभाकर पांडेय, शिव दयाल शर्मा, मनोज पांडेय, अरुण पांडेय, गोविंद शर्मा, रिंकू शर्मा, दीपक, रवि लाल, फूलचंद यादव, चंद्रकांत, राजीव गोंड, बबलू, अनिल राय, राजू गुप्ता, अल्ला बक्स, महेंद्र कन्नौजिया आदि शामिल रहे। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार प्रवीण चंद्र पांडेय को कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर सत्येंद्र कुमार पांडेय व पूर्व जिला मंत्री दिनेश बारी ने कहा कि इससे पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर रामदेव पांडेय, ब्रम्हदेव मिश्र, रमेश बारी, विक्की, राकेश बारी, रवि, अशोक कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन

पार्टी के प्रति निष्ठा का मिला फल
संतकबीरनगर। कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय को पार्टी की निष्ठा का फल मिला है। इससे पूर्व वह कांग्रेस के कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान वह युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हैं। मूलत: खलीलाबाद ब्लॉक के चकदही निवासी प्रवीण चंद पांडेय के बाबा स्वर्गीय धनुषधारी पांडेय खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रह चुके हैं। उनके पिता कृष्णचंद पांडेय खलीलाबाद लोक सभा से दो बार सांसद रह चुके हैं और वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed