फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   congress mashal rally

Sant Kabir Nagar News: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में निकाला मशाल जुलूस

Mon, 15 Jan 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 15 Jan 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
congress mashal rally
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालकर राहुल गांधी को दिया समर्थन
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भारत जोड़ो यात्रा के बाद रविवार से मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा राहुल गांधी के जरिए निकाली जा रही है। इसके समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में मशाल जुलूस निकाला।
जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय के नेतृत्व में जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद से मशाल जुलूस निकाला गया। यह बैंक चौराहा, गोला बाजार, मुखलिसपुर चौराहा, समय जी स्थान चौराहा होते हुए मेंहदावल बाईपास तक गया। उसके बाद वापस कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी की यह यात्रा देश में बढ़ती हुई नफरत और अन्याय के खिलाफ मील का पत्थर साबित होगी। भारत जोड़ो यात्रा भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में नफरत फ़ैलाने वाले के लिए सबक रही। राहुल गांधी की 6700 किलोमीटर की यात्रा भाजपा की ओर से देश की महिलाओं, किसानों, बेरोजगारों, युवाओं पर हो रहे अन्याय के खिलाफ है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी देश हित के लिए हमेशा आवाज उठाते रहे हैं। यह भारत जोड़ो न्याय यात्रा भारत के इतिहास के पन्नों में लिखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशाल जुलूस में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव प्रभारी नादिर सलाम, पूर्व जिलाध्यक्ष परवेज खान, रवि उदय पाल, नीलम चतुर्वेदी, शांति देवी, सुनील कुमार पांडेय, दिलशाद अफसर, पप्पू चौबे, नासिर भाई, राजू गोंड, संजय चौरसिया, फूलदेव यादव, प्रकाश पांडेय, जय प्रकाश पांडेय, मोइन अंसारी, हरी चौधरी, गिरीश पांडेय, गुड्डू उपाध्याय, बिट्टू सिंह, पिंटू सिंह, गिरिजेश मिश्र, अशोक, महेंद्र कन्नौजिया विजय कुमार शुक्ला, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed