{"_id":"60b51e1c8ebc3ee48b1fa3b1","slug":"congress-khalilabad-news-gkp396420284","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
बेसिक शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग, वैक्सीन लगवाने के बाद ही परीक्षा कराई जाए
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर सोमवार को बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री की बर्खास्तगी और बिना वैक्सीन परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर सरकार बेसिक शिक्षा मंत्री को बर्खास्त नहीं करती है तो कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।
खलीलाबाद ब्लॉक के अध्यक्ष भुनेश्वर भारती ने कहा कि बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री अपने परिवार हित और भू माफिया के साथ मिलकर जमीन कब्जा करने में लगे हैं। इसमें प्रदेश के मुखिया का पूरा संरक्षण प्राप्त है। कोरोना संक्रमण की स्थिति देखते हुए परीक्षार्थियों को बिना वैक्सीन लगवाए परीक्षा न कराई जाए। जिला प्रवक्ता सुनील पांडेय ने कहा कि सरकार कोरोना संक्रमण को रोकने में पूरी तरह से विफल रही है। केंद्र सरकार के मुखिया से लेकर प्रदेश के नेता बंगाल चुनाव में व्यस्त रहे। जनता को भगवान के भरोसे छोड़ दिया। सबसे खराब स्थिति उत्तर प्रदेश की रही। उन्होंने कहा कि अगर बेसिक शिक्षा मंत्री को प्रदेश सरकार बर्खास्त नहीं करती है तो कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे। धरने में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष शांती देवी, अजय सिंह, सुग्रीव पासवान, राजीव गौड़, मदन दास, राजेश गुप्ता, छात्र नेता नमन सिंह, बिट्टू सिंह, दुर्गेश सिंह आदि मौजूद रहे।