{"_id":"6a907dc6114e04dc3d0f46fd","slug":"accusation-of-hurling-abuse-at-sister-and-daughter-due-to-a-feud-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-156210-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रंजिश में बहन-बेटी को गालियां देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रंजिश में बहन-बेटी को गालियां देने का आरोप
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी त्रिलोकीनाथ ने रंजिश को लेकर गांव के दो लोगों पर उसकी बहन-बेटी को गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में त्रिलोकीनाथ ने बताया कि 18 अगस्त की शाम करीब 7:31 बजे गांव के हरिश्चंद्र पुत्र कैलाश और उसके पुत्र सूरज ने रंजिश को लेकर उसकी बहन-बेटी को गालियां देनी शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों ने जान से मारने के लिए दौड़ा लिया। शोर सुनकर गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी जानमाल की धमकी देते रहे। उसने बताया कि आरोपियों की इस तरह की गतिविधियां काफी दिनों से चल रही हैं। एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद