फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Congress District President kept under house arrest for nine hours

कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पुलिस ने नौ घंटे रखा नजरबंद

Mon, 27 Jun 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Congress District President kept under house arrest for nine hours
अग्निपथ योजना के विरोध में तहसीलदार को ज्ञापन देते काग्रेंस के जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : KHALILABAD
कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पुलिस ने नौ घंटे रखा नजरबंद
विज्ञापन

‘अग्निपथ’ के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को करना था धरना-प्रदर्शन
संतकबीरनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ‘अग्निपथ’ के विरोध में प्रदर्शन करने की सूचना पर सोमवार सुबह कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को उनके घर में नौ घंटे नजरबंद रखा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने राज्यपाल के नाम संबोधित चार सूत्री मांग पत्र तहसीलदार को सौंपा।
कांग्रेस नेतृत्व में आह्वान पर सोमवार को पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धरना-प्रदर्शन करना था। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को मिली तो कोतवाल विजय नारायण कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय के चकदही स्थित आवास पर सुबह आठ बजे पहुंच गए। पुलिस ने जिलाध्यक्ष को घर से नहीं निकलने दिया। शाम पांच बजे तक कांग्रेस जिलाध्यक्ष घर पर ही नजरबंद रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि अग्निपथ योजना देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। ऐसे युवा जो देश की सेवा के लिए अपनी पूरी जवानी कुर्बान करने को तैयार हैं, मोदी सरकार उनके मनोबल को तोड़ने का काम कर रही है। हम कांग्रेस के लोग उनके मनोबल को कभी टूटने नहीं देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जगह-जगह रोका गया। कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। देश हित में अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। उसी दौरान तहसीलदार शेख आलम पहुंच गए और उन्हें राज्यपाल के नाम चार सूत्री मांग पत्र सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ सुनील कुमार पांडेय, विकास पाल, संजय चौरसिया, विजय गुप्त, फूलचंद यादव, शमशाद, राजीव गोंड, रज्जी खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कांग्रेसियों ने तहसीलदार को ज्ञापन दिया
धनघटा। अग्निपथ योजना को तत्काल वापस कर देश के नौजवानों के भविष्य को बचाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को धनघटा में पदयात्रा कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। विधानसभा क्षेत्र धनघटा की पूर्व प्रत्याशी शांति देवी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सुरैना चौराहा से चलकर धनघटा चौक पर पहुंचे तो पहले से मौजूद पुलिस ने उन्हें वहीं पर रोक दिया। उसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता हैंसर बाजार रोड पर चले गए, जहां तहसीलदार रत्नेश तिवारी और थानाध्यक्ष केडी सिंह ने ज्ञापन लिया। इस मौके पर पुष्पा चौहान, प्रिया, चुन्नीलाल, अमरनाथ, सुनील, अर्जुन नायक, अजय सिंह आदि कांग्रेसी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed