फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Condition of district hospital: Fan in the ward is not working, patient is on stretcher since two days

हाल-ए जिला अस्पताल : वार्ड में पंखा खराब, दो दिन से स्ट्रेचर पर मरीज

Thu, 29 May 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 29 May 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Condition of district hospital: Fan in the ward is not working, patient is on stretcher since two days
जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में बंद पड़ा पंखा
संतकबीरनगर। सरकार जहां स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर होने का दावा कर रही है। वही जिला अस्पताल में मरीज गर्मी से परेशान हैं। वार्ड में पंखा नहीं चल रहा है। इसके साथ ही एक मरीज को दो दिन से स्ट्रेचर पर लेटाया गया है उसे भर्ती नहीं किया जा रहा है। मरीज बरामदे में पड़ा है और परिजन हाथ वाला पंखा चलाकर गर्मी से निजात पाने की कोशिश कर रहे है। अस्पताल प्रशासन के जिम्मेदार यह सब कुछ देखने के बाद भी आंखे मूंदे हुए है।
विज्ञापन

गर्मी अपने चरम पर है। लोग तेज धूप से राहत पाने के लिए छांव की तलाश कर रहे हैं। उन्हे जहां भी मौका मिल रहा है वह छांव में आराम कर रहे हैं।
वहीं जिला अस्पताल का हाल यह है कि यहां वार्ड में पंखे खराब हैं। जनरल वार्ड में भर्ती मरीज गर्मी से परेशान हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को संवाद की टीम वार्ड में पहुंची तो देखा की जनरल वार्ड के आर्थो कक्ष में मरीज भर्ती थे, वहां दाे पंखे खराब थे। बेड पर मरीज के तीमारदार बैठे थे। पूछने पर बताया कि पंखा नहीं चल रहा है। एक ही पंखा चल रहा है। काफी गर्मी है, खिड़की के रास्ते से धूप आ रही है। इस पर भी पर्दा आदि नहीं लगाया गया है। यहीं हाल बरामदे में रहा। वहां भी मरीज के तीमारदार सीढि़याें पर बैठकर गर्मी से निजात पाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि ओपीडी के बरामदे में पंखा तो लगा है लेकिन भीड़ के चलते वह भी बेकार साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed